वाराणसी में IIT-BHU के रिसर्च स्कॉलर कुलदीप सिंह ने सुसाइड कर लिया। हॉस्टल के रूम का दरवाजा तोड़कर रविवार रात 10 बजकर 15 मिनट पर शव बाहर निकाला गया। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। 7 महीने पहले यानी नंवबर 2022 में उसकी शादी हुई थी। वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। IIT-BHU से मैथमैटिक्स में रिसर्च कर रहा था।
कुलदीप का शव कमरे में पंखे के सहारे बने फंदे पर लटका मिला। उसका एक पैर पंलग पर था, जबकि दूसरा लटका हुआ था। |
मौके पर पहुंची वाराणसी पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। सुसाइड की वजह की छानबीन कर रही है। हॉस्टल में कुलदीप के दोस्तों ने बताया कि जुलाई 2023 में उसकी फेलोशिप बंद होने वाली थी। इसको लेकर वह डिप्रेशन में था।
छात्रों ने पुलिस को कॉल किया, रूम नहीं खुला है
कुलदीप सिंह BHU कैंपस में SN
बोस हॉस्टल के कमरा नंबर 88 में रहता था। वह मैथेमैटिकल साइंस डिपार्टमेंट
का PhD का छात्र था। रात करीब 9 बजे के आसपास हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस को
फोन कर बताया कि कुलदीप का कमरा शाम 6 बजे के बाद खुला नहीं है। न ही शाम से लाइट जल रही या पंखा चल रहा। नॉक करने
पर भी दरवाजा नहीं खुला। मोबाइल भी नहीं उठा रहा है।
छात्रों की इस सूचना पर लंका थाने की पुलिस हॉस्टल पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने अंदर पहुंचकर लाइट ऑन की तो देखा कुलदीप पंखे के सहारे फांसी पर लटका था। उसका पैर तख्त पर था। दूसरा हवा में लटका था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। कुछ छात्रों ने दरवाजा तोड़न से लेकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।
IIT दिल्ली से B-Tech, M-Tech किया था
दोस्तों ने बताया कि कुलदीप की PhD अगले महीने पूरी होने वाली थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बेंगलुरु
से PG करने के बाद उसने नौकरी
करने के बजाय टीचिंग प्रोफेशन और रिसर्च एरिया से जुड़ना चाहता था। इसके लिए उसने GATE
एग्जाम क्लियर किया। फिर, IIT-BHU से PhD करने लगा था। उसकी प्री-पीएचडी सबमिट हो चुकी थी। अगले महीने थीसिस जमा करने
की तैयारी कर रहा था। वहीं, ACP प्रवीण सिंह ने
कहा कि सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
36 हजार मिलती है फेलोशिप
दोस्तों ने बताया कि कुलदीप को 36 हजार रुपए फेलोशिप मिलती थी। किसी भी PhD छात्र को यह फेलोशिप 5 साल ही मिलती है। पहले दो साल 21 हजार और उसके बाद 36 हजार रुपए। छात्रों का कहना है कि कुलदीप काफी मेधावी छात्र
था। फेलोशिप अगले महीने से बंद होने वाली थी। 7 महीने पहले कुलदीप की शादी हुई थी। शादी के बाद भी वो
हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। छात्रों ने बताया कि पैसे को लेकर भी डिप्रेशन
में हो सकता है।
पिछले साल भी एक छात्र ने लगाई थी फांसी
हॉस्टल के वार्डेन और IIT-BHU का प्रशासन इस
घटना पर कुछ भी कहने-सुनने से इंकार कर रहा है। इससे पहले, पिछले साल जून में M-Tech के छात्र भगवान सिंह (28) ने विश्ववरैया हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। वह
प्लेसमेंट न होने की वजह से दबाव में था।
Social Media