MMV में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अपने दोस्तों के साथ मधुबन में खड़ी थी। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज भी करने लगा। छात्रों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और BHU प्रोक्टोरिअल बोर्ड को सूचित किया।
![]() |
BHU lanka Gate |
प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर आई और युवक को पकड़कर लंका थाना पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी रविन्द्र कुमार |
आरोपी युवक का नाम रविन्द्र कुमार जो की सोनभद्र जिले के परही तिलौली कला, पटेहरा का निवासी है। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
BHU में यह इस साल 2023 की छेड़खानी की चौथी घटना है, अभी हाल फ़िलहाल में ही दृष्टिहीन छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले में BHU परिसर में जमकर प्रोटेस्ट हुआ था।
Social Media